Cough वाली खांसी क्यों आती है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 15:22

बलगम वाली खांसी के कारण

बलगम वाली खांसी के निम्न कारण हो सकते हैं -

सामान्य सर्दी-जुकाम (फ्लू) के रूप में फेफड़ों में वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन होना
अस्थमा, निमोनिया, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों में घाव बनने जैसी कोई समस्या होना
गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) जिसमें पेट के मौजूद अम्ल वापस भोजन नली (इसोफेगस) में आ जाएं। गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज के एक लक्षण के रूप में भी बलगम वाली खांसी विकसित हो सकती है।
पोस्टनेजल ड्रिप जिसमें नाक का द्रव लगातार गले की तरफ बहता रहता है और इस कारण से भी व्यक्ति को बलगम वाली खांसी के लक्षण विकसित हो सकते हैं। ऐसे में आपको बार-बार गला साफ करने की आदत भी पड़ जाती है।


इसके अलावा कुछ अन्य कारक भी हैं, जो बलगम वाली खांसी होने के जोखिम बढ़ा सकती है। सिगरेट पीना या तंबाकू का सेवन करना दोनों स्थितियों में गला खराब हो जाता है और फेफड़ों को भी गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info